Saturday, 24 September 2016

व्यापार मण्डल की बैठक में छाया रहा समस्याओं का मुद्दा

बिजली व्यवस्था सुधारने के साथ हुई तमाम चर्चा
संवाददाता, बसखारी, अंबेडकरनगर।
कस्बा बसखारी में उद्योग व्यापार मण्डल की एक अति आवश्यक बैठक व्यापार मण्डल के मंत्री संगत सोनी के दुकान पर बसखारी उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बसखारी बाजार की कई जन समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। उक्त बैठक की संचालन व्यापार मण्डल महामंत्री वकील अशरफ ने किया।
इस दौरान बैठक में विशेष रूप से बसखारी बाजार में बिजली की घोर समस्या और जर्जर तारों को शीघ्र बदलने एवं रोस्टर के हिसाब से विद्युत4 व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए बसखारी व्यापार मण्डल द्वारा विद्युत अभियंता को एक ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। ताकि विद्युत की समस्या शीघ्र से शीघ्र समाधान हो सकें। वहीं व्यापार मण्डल उपाध्यक्ष लल्लन सोनी ने बसखारी चैक के टाण्डा रोड पर लगा लडा सकेतक जो कभी भी गिर सकता है। जिससे भारी घटना कभी भी हो सकती है।
वहीं दूसरी ओर बसखारी मलिकपुर मखदूम नगर का नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में सम्मालित किये जाने के विरोध में वरिष्ठ व्यापारी एवं संगठन मंत्री देवकी नन्दन सोनी ने जोरदार विरोध कर जन आन्दोलन छेडने का निर्णय लिया है। और कहा कि क्षेत्र के समस्त व्यापारी एवं क्षेत्रीय नागरिकों को एक जुट होकर विरोध आन्दोलन को सफल बनाने की आहवान किया। वहीं बसखारी व्यापार मण्डल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं पर विशेष रूप् से ध्यान देकर लडाई साथ लडी जायेगी। इसके लि हर संघर्ष किया जायेगा। उक्त बैठक में राकेश सोनी, गोपाल चन्द्र स्वर्णकार, चित्रवन सोनी, परमेश्वर सोनी, सै मुख्तार अहमद, मु अमीर, दूधनाथ रावत, शशिकात सोनी, मनोज सोनी, विनोद कुमार, रोहित कसौधन लवकुश सोनी, जितेन्द्र कुमार, सत्यम, धुब्र कुमार आदि व्यापारीगण भारी संख्या में रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top