पखवारे भर जारी है कार्यकत्रियों का धरना प्रदर्शन
संवाददाता। अंबेडकरनगर
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना लगातार जारी है। शुक्रवार को कर्मचारियो ने निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार का पुतला फूंका। आंगनबाड़ी कर्मचारियो ने मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी सात सूत्रीय मांगो का ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। कटेहरी, टाण्डा व अकबरपुर ब्लाक की आंगनबाड़ी कर्मचारियो ने धरने में भाग लिया।
धरने को संबोधित करते हुए कटेहरी ब्लाक अध्यक्ष रेखा मिश्रा ने कहा कि जब तक हमे राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जाता तब तक आंगनबाड़ी को 18 हजार व सहायिकाओ को नौ हजार रूपया प्रतिमाह मानदेय दिया जाये, उन्होने कहा कि पूर्व में हुए समझौते को लागू किया जाये, विगत पांच वर्षों से पोषाहार ढुलाई का भुगतान आज तक नहीं किया गया है उसको दिया जाये, टाण्डा ब्लाक के अध्यक्ष सविता सागर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं को ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जाये। मुख्य सेविकाओं की सभी रिक्त पदो पर शतप्रतिशत आंगनबाड़ी कार्यकत्री को योग्यता के आधार पर भरा जाये। कर्मचारियो ने रविवार को पल्स पोलियो अभियान का पूरी तरीके से बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस दौरान वहां माधुरी वर्मा, चन्द्रावती, अनीता, यमुना, संयोगिता, संगीता, किरन लता, पूनम सहित दर्जनो की संख्या में आंगनबाड़ी कर्मचारी मौजूद रही।

0 comments:
Post a Comment