छः सूत्रीय मांगो को लेकर तकनीकी सहायक कर रहे प्रदर्शन
संवाददाता। अंबेडकरनगर
नरेगा तकनीकी सहायक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा छः सूत्रीय मांगो को लेकर किया जा रहा कार्य बहिष्कार शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। जिले के सभी विकास खंडो पर विकास खंड अध्यक्षो के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार किया गया। तकनीकी सहायको ने शासन-प्रशासन पर मनमानी करने व सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।
अकबरपुर विकास खंड में मनरेगा तकनीकी सहायको को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर व मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार के निर्र्देशन में हम लोगो का कार्य बहिष्कार जारी है। उन्होने कहा कि जिले के सभी विकास खंड में तैनात तकनीकी सहायको का पिछले कई महीने से मानदेय न मिलने से वे भुखमरी के कगार पर पहुंच गये है। उन्होने अतिशीघ्र बकाया मानदेय दिये जाने की बात कहीं। उन्होने कहा कि तकनीकी सहायको की सेवा नियमावली बनायी जाये और मानदेय वेतन बैंड नौ हजार तीन सौ व वेतन ग्रेड चार हजार दो सौ प्रदान किया जाये। तकनीकी सहायक का नाम बदलकर कनिष्ठ अभियंता ग्राम्य विकास किया जाये। इसके अलावां उन्होने यात्रा भत्ता के रूप में ढाई हजार रूपये प्रतिमाह दिये जाने और 14वंे राज्य वित्त आयोग के कार्यों का तकनीकी मार्गदर्शन एवं संचालन पूर्व की भांति जारी रखा जाये। रामनगर विकास खंड में मनोज कुमार, जहांगीरगंज में कमर जलीस, बसखारी में लालता प्रसाद, टाण्डा में सुषमा वर्मा, कटेहरी में छैलबिहारी, जलालपुर में ठाकुर दीन, भियांव में वंशीलाल के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार किया गया।

0 comments:
Post a Comment