Friday, 23 September 2016

न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न

24 विद्यालय के छात्रो ने किया प्रतिभाग
संवाददाता। अंबेडकरनगर
न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर नवीन में हुआ जिसमें सभी (प्राथमिक व उच्च प्राथमिक) 24 विद्यालयो के बच्चो ने भिन्न-भिन्न खेलो में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ संकुल प्रभारी अरिया रक्षाराम के द्वारा फीता काटकर किया गया।
प्रतियोगिता मंे 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान रोहित उच्च प्राथमिक विद्यालय व द्वितीय स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर मरूई के मोनू ने व तृतीय स्थान संदीप ने प्राप्त किया। 200 मीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान उच्चा प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर मरूई के संदीप ने  प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर मरूई की संगम ने प्रथम व 200 मीटर में कौशिल्या ने द्वितीय व 800 मीटर में प्रतिमा ने भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी जूनियर स्तर बालक व बालिका दोनो वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर मरूई ने अपना कब्जा जमाया। लम्बी कूद बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर मरूई के मोनू ने प्रथम व संदीप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया व बालिका वर्ग में लम्बी कूद में उच्च प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर मरूई की लक्ष्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला व चक्का फेंक में उच्च प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर मरूई के ही मोनू व संतोष ने कब्जा जमाया। अन्य प्रतियोगिता सुलेखा, गायन, नृत्य व नाटक आदि में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में ओवर आल चैम्पियन उच्च प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर मरूई रहा। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से ब्लाक व्यायाम शिक्षक सुधीर चतुर्वेदी, संकुल प्रभारी अरिया रक्षाराम, नेबूलाल, रेनू पाठक, रामदुलार मौर्य, विश्वजीत सिंह, मनीषा त्रिपाठी, पूजा तिवारी आदि गणमान्य लोग उपस्थि रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top