मतदाता सूची में नाम बढाने व संसोधन के लिए चलेगा विशेष अभियान
संवाददाता। अंबेडकरनगर
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो की निर्वाचक नामावलियो का सम्प्रति चल रहे अर्हता तिथि एक जनवरी 2017 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दावे और आपत्तियो की अवधि 31 अक्टूबर तक नियत है तथा 25 सितम्बर 2016, नौ अक्टूबर 2016 व 23 अक्टूबर 2016 को विशेष अभियान दिवस की तिथि निर्धारित की गयी है। विशेष अभियान की तिथि में पदाभिहित अधिकारी/बीएलओ अपने संबंधित मतदेय स्थलो पर उपस्थित रहकर दावे/आपत्तियां प्राप्त करेंगे। बीएलओ के कार्य के सर्वेक्षण हेतु तहसीलवार सेक्टर आफीसर/सुपरवाइजर्स की तैनाती की गयी है जो विशेष अभियान की तिथियो में आवंटित मतदेय स्थलो का भ्रमण कर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।
ऐसे पात्र व्यक्तियो (पुरूष/महिला) जिनके नाम फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं है और एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूर्ण कर चुके/रहे है, उनके नाम फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में जोड़ने हेतु फार्म-छः, नाम काटने हेतु फार्म-सात तथा पूर्व में अंकित प्रविष्टि में यदि कोई त्रुटि/पहचान-पत्र खो गया हो फार्म-आठ भरकर निर्धारित शुल्क 25 रूपये के साथ मतदेय स्थलो पर नियुक्त बीएलओ के पास जमा कर सकते है। उपरोक्त के अतिरिक्त यह भी अवगत कराना है कि संबंधित विभागाध्यक्ष (यथा-आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, एएनएम, किसान सेवक, रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी तथा लेखपाल आदि) को निर्देशित कर दें कि वह विशेष अभियान की तिथि में अपने क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मतदेय स्थलो पर उपस्थित रहकर बूथ लेबिल अधिकारियो को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहयोग प्रदान करें। समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो से अनुरोध है कि विशेष अभियान की तिथियो हेतु जनपद में अवस्थित समस्त पदाभिहित स्थलो (मतदेय स्थलो) पर अपने बूथ लेबिल एजेन्ट नियुक्त कर उसकी सूची संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करें। ताकि विशेष अभियान की तिथियों में संबंधित मतदेय स्थलो पर नियुक्त बूथ लेबिल अधिकारी (बीएलओ) के संरक्षण में मतदाता सूची में दृष्टिगोचर हुई। त्रुटियो आदि को चिन्हित करने में सहयोग प्रदान करें। जिससे फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली को त्रुटिविहीन तैयार किया जा सके। यह जानकारी उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने दी है।

0 comments:
Post a Comment