Friday, 23 September 2016

महिला युवा पिछडा एवं अनुसिर सम्मेलन की तैयारी पर हुई चर्चा

25 सितम्बर को बूथो पर मनेगा दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन
संवाददाता। अंबेडकरनगर
भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियो की एक आवश्यक बैठक नारायण अतिथि गृह में जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा की अध्यक्षता एवं महामंत्री मनोज मिश्र के संचालन में सम्पन्न हुई। जिला प्रभारी दिवाकर सेठ की उपस्थिति में बैठक का मुख्य विषय बूथ प्रभारियो से सम्पर्क कर वन बूथ, 20 यूथ के कार्यकर्ताओं से संवाद एवं केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं प्रचार प्रसार करना रहा। इसके अतिरिक्त आगामी 25 सितम्बर को एकात्म मानववाद दर्शन के प्रतिपादक पं0 दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन को बूथो पर मनाना रहा।
ज्ञातव्य हो कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा भविष्य में होने वाले महिला, युवा, पिछड़ा एवं अनुसिर सम्मेलनो की तैयारी पर भी इस बैठक में चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा ने कहा कि जिले के कार्यकर्ताओं का यह सौभाग्य एवं हर्ष का विषय है कि आगामी अकबरपुर विधानसभा के बूथ सम्मेलन में स्वयं प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य बूथ अध्यक्षो एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करेंगे। इसके साथ ही अकबरपुर विधानसभा में लगाये गये सभी जिला एवं पदाधिकारियो एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को सभी सेक्टरो में जाकर बूथ प्रभारियो से सभा का कार्य शीघ्र पूरा कर लेंगे। इस अवसर पर जिला संयोजक डा0 राजितराम त्रिपाठी, पूर्व विधायक जयराम विमल, क्षेत्रीय मंत्री विनोद सिंह, क्षेत्रीय सदस्य रमापति मौर्य, महामंत्री सुरेश कन्नौजिया, राजकरन निषाद, अरविन्द सिंह, जिला उपाध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, रामउजागिर अग्रहरि, अमित पांडेय, अजय त्रिपाठी, जिला मंत्री डा0 रजनीश सिंह, स्वामीनाथ यादव, पूव्र प्रभारी अकबरपुर रामचन्द्र उपाध्याय, दशरथ यादव, गया प्रसाद वर्मा, डा0 आनन्द बहल, संगम पांडेय, रामशब्द वर्मा, ओमप्रकाश उपाध्याय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top