संवाददाता, अंबेडकरनगर।
युवक कांग्रेस के लोकसभा इकाई के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव को अंबेडकरनगर महोत्सव में प्रदेश के राज्यापाल राम नाईक द्वारा अंग बस्त्र ओढा कर सम्मानित किया जाने के बाद उनका कद कुछ और बढ गया है। इस मंच से समाज सेवा राजनीति के साथ साथ देश की सुरक्षा में अहम योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। जिसमें अन्य लोगों के साथ साथ केके यादव को सम्मानित किया गया था। इस पूर्व कांग्रेस नेता को लखनऊ में एमएलए रिपोर्ट कार्ड की ओर से यंगलीडर का एवार्ड मिल चुका है। राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाने के बाद केके यादव को बधाईयों का ताता लगा हुआ है।



0 comments:
Post a Comment