Saturday, 24 September 2016

हर्ष कालरा ने दी भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होने की नसीहत

आम आदमी पार्टी की मण्डलीय समीक्षा बैठक में बोले पर्यवेक्षक

संवाददाता। अंबेडकरनगर
आम आदमी पार्टी फैजाबाद मण्डल के पदाधिकारियों की एक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि अवधप्रांत एवं बुंदेलखंड के पर्यवेक्षक हर्ष कालरा एवं विशिष्ट अतिथि अवधप्रांत के संयोजक अविनाश त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार वर्मा ने की। इस कार्यक्रम मे अमेठी सुलतानपुर फैजाबाद एवं अम्बेडकर नगर के जिलों ने भाग लिया। आम आदमी पार्टी अवध प्रान्त संयोजक अविनाश त्रिपाठी ने कहा कि हमने नगर पालिका चुनाव के लिए कमर कस लिया है हमें एक एक गली में जाना होगा और अरविन्द केजरीवाल के विजन बताना होगा हमे मुद्दों की बात करनी है जो कि जनता की समस्याओं से सीधे जुडी हो। अविनाश त्रिपाठी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में जिस तरह कानून का राज कायम है, विकास कार्य पूरे प्रदेश में ५ साल होने को है पूरी तरह ठप्प है विकास के नाम पर लखनऊ में मेट्रो का लॉलीपॉप दिया जा रहा जैसे लगता है कि अम्बेडकर नगर की जनता मेट्रो पर यात्रा कर लेगी तो यहाँ स्वास्थ्य, शिक्षा की दम तोड़ चुकी व्यवस्था सुधर जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम है और सरकारी पैसे की लूट मची है जिसके बटवारे के लिए प्रदेश के बड़े राजनैतिक परिवार में घमासान मचा है, प्रदेश में नवयुवा निराश है, रोजगार के नाम पर आवेदन शुल्क लेकर उन्हें लूटा जा रहा है और भर्तियों में भ्रष्टाचार चरम पर है। जिस कारण प्रतिभावान बच्चे नौकरी से वंचित रह जा रहे हैं। आखिर उत्तर प्रदेश की जनता के साथ कब तक धोखा होता रहेगा आज डेंगू से पूरा प्रदेश त्रस्त है। एक महामारी की तरह ये बीमारी फैल चुकी है और प्रदेश के सांसद, विधायक, अस्पतालों में चक्कर लगाने के बजाय चुनाव की तैयारी में लग गये हैं। एक तरफ बसपा में भगदड़ है दूसरी तरफ 73 सांसदों वाली पार्टी को अपनों से भरोसा उठ गया है जो बाहरी लोगों के लिये माला लिए खड़ी है इन सभी पार्टियों ने पूरे प्रदेश जाति धर्म में बांटकर आपस में लड़ाकर बर्बाद कर दिया है। ये सत्ता लालची लोग आपस में एक हैं एक थैली के चट्टे बट्टे हैं। आम आदमी पार्टी के एक एक कार्यकर्ता को इन भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करना है और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की कल्पना को साकार करना है।
प्रांतीय पर्वेक्षक हर्ष कालरा ने कहा कि हमें एक जुट हो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठानी है नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम पर है हमे नगर की एक एक गली के विकास कार्य की जानकारी लेकर उसे जनता के बीच ले जाना है। हमें नवम्बर तक हर बूथ पर अपनी पकड़ मजबूत करनी है। जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार वर्मा ने सभी जिलों से आए पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से दिल्ली में आप के नेताओं पर फर्जी मुकदमे लगा कर जेल में भेजने का काम मोदी सरकार कर रही है उससे भाजपा की बेचैनी का अंदाजा लगाया जा सकता। जनता इनके जुमले से ऊब चुकी है और निश्चित रूप से आने वाला समय आम आदमी का होगा। मंच का संचालन टाण्डा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने किया। इस कार्यक्रम मे अवधप्रांत के मीडिया प्रभारी सभाजीत सिंह, सचिव राजेश जी सदस्य डा० शचीन्द्र वर्मा, कानपुर के जिला संयोजक अरविन्द कटियार अम्बेडकरनगर से विनय पटेल विश्राम कन्नौजिया गोपिका शुक्ला नीलम सिंह सुलतान शाह कौशलेन्द्र प्रताप सिंह रसीद अशरफ भारत लाल कन्नौजिया राजेंद्र वर्मा कासिम अब्बास निकेश कन्नौजिया राज अशरफ आदि लोग उपस्थित रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top