Saturday, 24 September 2016

कहीं पर डाक्टर और कहीं पर नदारद, मरीज हलकान



संवाददाता। सद्दरपुर, अंबेडकरनगर
महामाया राजकीय मेडिकल कालेज सद्दरपुर में कुछ डाक्टर तो समय से मरीजों को देखने के लिए अपने वार्डो में बैठ जाते हैं और कुछ ऐसे भी डॉ है जो समय से नहीं उपस्थित होते हैं। आज सुबह १०बजकर १० मिनट पर टी. बी. एवं चेस्ट रोग विभाग के वार्ड में प्रवेश किया गया तो डाक्टर और जूनियर डॉक्टर दोनों लोगों की कुर्सी खाली पड़ी हुई थी मरीजों से पता किया गया तो उन्होंने बताया कि डाक्टर मुकुल सक्सेना नाम के डॉ हैं वहीं १० बजकर २० मिनट पर मेडिसिन विभाग में डा राजेश और जूनियर डॉक्टर दोनों डाक्टर अपनी कुर्सी पर बैठे मरीजों को देख रहे थे। १० बजकर ३० मिनट पर आखँ विभाग के डॉ अमित पटेल भी अपने कार्यो में वयस्त नजर आ रहे थे। १० बजकर ४० मिनट पर दवा वितरण खिड़की पर मरीजों को दवा वितरण का कार्य कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा था ।इस तरह से कहीं पर डाक्टर की उपस्थिति और कहीं पर डाक्टर की अनुपस्थिति और डाक्टर का इंतजार करती वहाँ की कुर्सियां फर्श पर बैठकर डॉ का इंतजार करते मरीजों से यह लगने लगा है कि कुछ डाक्टर मरीजों के प्रति सचेत और कुछ अनुपस्थित वाले अचेत जिससे मरीजों को उनके आने का घंटों इंतजार करना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ पी के सिह तो बार बार यही कथन दोहराते हैं कि लापरवाही करने वाले डॉक्टर कर्मचारियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी मगर अभी तक किसी भी सदस्य के प्रति कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top