संवाददाता। जलालपुर, अम्बेडकरनगर
जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम विछैला में एक तीन वर्षीय बालक का शव धान के खेत में पाये जाने से गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा। उक्त ग्राम निवासी तीन वर्षीय बालक राज पुत्र मनोज शुक्रवार की शाम से गायब हो गया। महिलाएं शुक्रवार को जीवत पुत्रिका व्रत के कारण देर शाम बच्चे के विषय में जान पायी। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह जब लोग शौच के लिए निकले तो किसी ने धान के खेत में उक्त बच्चे का शव देखा और उसके परिवार वालो को जानकारी दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणो का पता चल सकेगा।

0 comments:
Post a Comment