Saturday, 24 September 2016

चेकिंग के लिए गये जेई को ग्रामीणों ने पीटा

संवादददाता। जलालपुर, अम्बेडकरनगर
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जैनापुर में अवैध कनेक्शन चला रहे लोगों ने अवर अभियंता एवं टीम के अन्य सदस्यों के साथ मार पीट किया। अवर अभियंता ने नामजद तहरीर थाने में दिया तथा प्रत्येक के ऊपर चार-चार हजार रूपये का जुर्माना लगाया। विद्युत सब स्टेशन कल्यानपुर की टीम अवर अभियंता मुन्नालाल यादव के नेतृत्व में ग्राम जैनापुर में पहुंची जहां सुभाष पुत्र केशवराम, अवनीश पुत्र गंगाराम एवं घनश्याम का अवैध कनेक्शन काट दिया और केबिल आदि लेकर चले तभी तीनो लोग रास्ते में विद्युत टीम के साथ हाथा पाई करके तार आदि छीन लिया। अवर अभियंता ने उक्त  के संबंध में नामजद तहरीर थाने में दिया तथा तीनो अवैध कनेक्शन धारको पर चार-चार हजार रूपये जुर्माना भी लगाया।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top