नहीं थम रहा है डेंगू का कहर, एक और महिला की मौत
संवाददाता। अंबेडकरनगर
स्वास्थ्य विभाग के दावो के विपरीत जिले में डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। एक तरफ जहां स्वास्थ्य विभाग डेंगू से मौत की बात स्वीकार नहीं कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ वह मौत के स्पष्ट कारण को नहीं बता पा रहा है। शनिवार को गंभीर रूप से बीमार चल रही महिला की डेंगू से हुई मौत की खबर ने टाण्डा वासियो की नींद उडा दी है। बुखार से पीड़ित इस महिला का इलाज स्थानीय राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज में चल रहा था। चिकित्सको ने शुक्रवार को इलाज से हाथ खड़ा कर दिया तथा हायर सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ मे उसकी मौत हो गयी। महिला की मौत पर सीएमओ डा0 मोहम्मद मोहिबुल्ला का कहना है कि उन्होने अभी तक महिला की रिपोर्ट नहीं देखी है इसलिए वह उसकी मृत्यु के कारण के बारे में कुछ नहीं कह सकते। महिला की मौत के बाद टाण्डा में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच चुकी है जो बुखार से पीड़ित लोगों की जांच कर रही है। उधर परिजनो के अनुसार जांच में प्लेटलेट्स की संख्या काफी कम हो जाने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।
टाण्डा थानान्तर्गत मीरानपुर रौजा निवासी दरख्शा अंजुम (25) पुत्री सईद अहमद को विगत कुछ दिनों से बुखार हो रहा था। जिसका इलाज सद्दरपुर स्थित मेडिकल कालेज में चल रहा था लेकिन बीती रात चिकित्सको ने उसे हायर सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। गौरतलब है कि जिले में डेंगू से हुई इस महिला की मौत की खबर सुनकर आम जनमानस में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। लोग मौसमी बुखार से पीड़ित है और डेंगू जैसी जान लेवा बीमारी से दहशत में है। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से उदासीन बना हुआ है। इसके अलावां नगर पालिका प्रशासन भी अपनी जिम्मेदारियो से मुंह मोड़े हुए है।

0 comments:
Post a Comment