संवाददाता। अंबेडकरनगर
बारिश के चलते अलग-अलग स्थानों पर दीवार गिरने से जहां एक महिला की मौत हो गयी। वहीं एक किशोरी व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायलो को एम्बुलेन्स की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार भीटी थानान्तर्गत बसंतपुर निवासी कमला देवी (55) पत्नी हुबराज शनिवार की दोपहर में घर में सोई हुई थी। अचानक मिट्टी की दीवार उसके ऊपर भराभर कर गिर पड़ी। घर वालो की गुहार पर दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक कमला देवी की मौत हो चुकी थी। अचानक हुई इस घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। दूसरी घटना में अकबरपुर थानान्तर्गत हरीपुर जगदीशपुर निवासी अनीता (17) पुत्री आशाराम अपनी चचेरी बहन मीरा 30 वर्ष के साथ शनिवार की सुबह रसोईघर में खाना पका रही थी। बारिश के चलते कच्चे रसोईघर की दीवार अचानक गिर जाने से दोनों उसके नीचे दब गयी। दर्जनो की संख्या में दौड़े ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां दोनो की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

0 comments:
Post a Comment