जिला चिकित्सालय में भर्ती जच्चा व बच्चा की हालत सामान्य
संवाददाता। अंबेडकरनगर
दिल्ली से आ रही महिला ने टेªन में ही प्रसव पीड़ा शुरू हो जाने के उपरांत बच्चे को जन्म दिया। जीआरपी की सूचना पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर महिला को उतारा गया और उसे एम्बुलेन्स की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जच्चा व बच्चा स्वस्थ बताये जा रहे है।
जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर निवासी वीरेन्द्र दिल्ली से अपनी पत्नी गुड़िया को लेकर टाटा अमृतसर टेªन से घर आ रहा था। उसे शाहगंज रेलवे स्टेशन पर उतरना था। गोसाईंगंज रेलवे स्टेशन के पहले ही गुड़िया को प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी। डिब्बे में मौजूद महिलाओं ने उसकी पूरी मदद की। इस दौरान उसने एक बच्चे को जन्म दिया। जीआरपी ने इसकी सूचना अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर दी जहां टेªन के पहुंचने के पूर्व ही एम्बुलेन्स आकर खड़ी हो गयी। टेªन जब यहां पहुंची तो उसे नीचे उतारा गया और जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जच्चा और बच्चा की हालत सामान्य बतायी जा रही है।

0 comments:
Post a Comment