पूर्वांचल कार्यालय पर आयोजित हुई बसपा की बैठक
संवाददाता। अंबेडकरनगर
बहुजन समाज पार्टी विधानसभा अकबरपुर की पूर्वांचल कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को हुई जिसमें मुख्य अतिथि रामअचल राजभर प्रदेश अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी ने उपस्थित रहे। उन्होने विधानसभा, सेक्टर, बूथ, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश में पांचवी बार उत्तर-प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने के लिए जन-जन तक पार्टी की नीतियो एवं बहन कुमारी मायावती के द्वारा चलाये गये जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आहवान किया। साथ ही नौ अक्टूबर को कांशीराम साहब की पुण्य तिथि पर लखनऊ पहुंचकर विशाल रैली को सफल बनाने का आहवान किया। मतदाता सूची में छूटे हुए एक-एक नाम को बढाकर पार्टी को मजबूत करने का निर्देश दिया। बैठक को फैजाबाद मंडल के जोन को-आर्डिनेटर रामअचल गौतम, मंडल को-आर्डिनेटर रवीन्द्र निषाद तथा जिलाध्यक्ष दर्शन भारती ने संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष जगदीश राजभर ने किया। बैठक मंे राजेन्द्र भारती, कमर हयात, अशरफ हुसैन अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष देवेन्द्र भास्कर, पूर्व प्रमुख शारदा राजभर, तारावती, जिला पंचायत सदस्य अजय गौतम, कुंवर गौतम, जिला सचिव प्रवीण कुमार शर्मा, प्रीतम पाल, बादशाह खान, मंशाराम राजभर, मनोज सिंह, सत्यप्रकाश मिश्र सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

0 comments:
Post a Comment