Friday, 23 September 2016

युवाओं ने फूंका आतंकवाद का पुतला

संवाददाता।  आलापुर, अम्बेडकरनगर
आतंकवाद के पोषक पाकिस्तान की कारगुजारी से नाराज भारी संख्या मे आलापुर के रामनगर ग्राउंड में लगभग 200 युवाओं ने गुरुवार शाम सैनिकों की शहादत को सलाम करते हुए रामनगर पीएचसी से लेकर रामनगर चैक तक कैंडल मार्च निकाला। युवाओं ने गम व गुस्से का इजहार करते हुए रामनगर चैक में पाकिस्तान का पुतला जलाया साथ ही साथ पाकिस्तान विरोधी जमकर नारेबाजी किया। युवाओं की अगुवाई आलोक यादव ने किया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन करने वालांे में अंशुल, विकास, ओंकार, राजन, अवधेश, राहुल उपाध्याय, बालकेश्वर, भीम, इन्द्रेश, शिवम् सिंह, विवेक बाबा, मोहित, राजेश, राजेंद्र, मुकेश, सोनू, सर्वजीत, पंकज सोनी, अखिलेश, शनि, नीरज, सोनू, मारकण्डें, आनन्द मिश्र, आकाश, चन्द्रप्रकाश आदि कर रहे थे। प्रदर्शन कारियो ने पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने एवं उसे करारा जवाब देने की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top