Friday, 23 September 2016

जाम की समस्या से निजात नहीं पा रहा शहर

संवाददाता। आलापुर, अम्बेडकरनगर
जाम की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है और क्षेत्र में भयंकर जाम की समस्या से लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि आलापुर तहसील क्षेत्र की मुख्य बाजार रामनगर में कई शिक्षण संस्थान होने की वजह से छात्रों की छुट्टी के समय रामनगर चैक एवं अन्य जगहों पर जाम लग जाता है। जाम की वजह से छात्र-छात्राओं एवं आवागमन करने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जाम से निपटने के लिए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी शून्य रही जिसके चलते आधे घंटे से अधिक समय तक रामनगर चैक में भीषण जाम लगा रहा। हालांकि मौके पर मामले की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शिव नारायण भगत ने किसी तरह जाम खाली कराया। इस दौरान चैक पर वाहनो की लंबी कतारे लगी रही।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top