कांग्रेस उपाध्यक्ष ने किसानो के लिए खुद को किया समर्पित
संवाददाता। अंबेडकरनगर
किसानो, गरीबो और आमजनता के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद को समर्पित कर दिया है और पूरे प्रदेश में किसान महायात्रा लेकर उनकी समस्याओं के निवारण हेतु कटिबद्ध है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सै0 मेराजुद्दीन किछौछवी जिला कार्यालय पर कांग्रेसजनो से मुखातिब थे।
उन्होने कहा कि यूपीए सरकार ने 12 हजार करोड़ के कर्ज पहले ही माफ करके अपनी मंशा और नीयत साफ कर दी, अब समस्त कांग्रेसजन घर-घर जाकर राहुल गांधी का संदेश पहुंचाये। उन्होने कहा कि आगामी 26 सितम्बर को उत्तर-प्रदेश कांग्रेस सचिव रश्मी श्रीवास्तव जिले में आ रही है। वे महिला पदाधिकारियो के साथ बैठक करेंगी। जिला चुनाव प्रचार अभियान समिति अध्यक्ष रामकुमार पाल ने कहा कि जनपद की हर ग्रामीण बाजार में बस यात्रा निकाल चैपाल और नुक्कड़ बैठ के सभाएं कर सपा-बसपा-भाजपा की जनविरोधी नीतियो के साथ कांग्रेस की नीतियो का प्रचार करेंगे। बैठक को विद्याप्रसाद मिश्रा, द्विजेन्द्र नारायण शुक्ला, पूर्व पीसीसी डा0 गयादीन सिंह भारती, जयप्रकाश तिवारी, दुर्गाप्रसाद पांडेय, बद्रीनारायण शुक्ला तथा अफरोज आलम बेग ने संबोधित किया। कांग्रेसियो ने आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानो को श्रद्धांजलि दी।

0 comments:
Post a Comment