Friday, 23 September 2016

शरीफ का शव यात्रा निकाला शिवसेना ने फूका पुतला

संवाददाता। अंबेडकरनगर
शिव सेना जिला इकाई के तत्वावधान में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियो द्वारा शिविर में सो रहे सेना के जवानो पर हुए हमले के विरोध में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की शव यात्रा पहितीपुर फतेहपुर पकड़ी काली चैरा से शुरू कर नई सड़क होते हुए पुरानी तहसील तिराहे पर शव को जलाकर विरोध जताया। जोरदार नारेबाजी की कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रमुख नंद कुमार तिवारी राना ने किया तथा संचालन नगर महामंत्री विजय शंकर श्रीवास्तव व विमल भारद्वाज ने किया। इस मौके पर नगर प्रमुख आनंद वर्मा, इन्द्रजीत तिवारी, राजेश सिंह, महेन्द्र पटेल, राधेश्याम पांडेय, हरिप्रसाद वर्मा, अमर बहादुर यादव, रविशंकर, इन्द्र कुमार, जयगोविन्द निषाद, पुन्नवासी, उत्तम सिंह, विजय शंकर सिंह, जयदीप वर्मा, प्रमोद पांडेय, पंकज तिवारी, वीरेन्द्र कुमार यादव, कृष्ण कांत उपाध्याय, जितेन्द्र कुमार, अनिल टाइगर, सत्येन्द्र मिश्रा, राजेश पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top