Monday, 19 September 2016

यहां तो कोई नहीं करता है रात्रि प्रवास

आखिर किस-किस पर होगी कार्यवाही
राजेसुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर। डीएम साहब, यहां बीडीओ ही नहीं तहसीलदार के अलावा अन्य जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं करते हैं रात्रि प्रवास।रोजाना लगती है हजारों के डीजल की चपत आखिर इनके ऊपर कब होगी कार्रवाई।जी हां बात हो रही है आलापुर तहसील क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों की जो तैनाती वाले स्थल पर रात्रि प्रवास करने के बजाए जिला मुख्यालय या अन्यत्र कही रात प्रवास करते हैं। बीते दिनों जिलाधिकारी ने जनपद के सभी खंड विकास अधिकारियों के रात्रि प्रवास की जानकारी के लिए एसडीएम के माध्यम से आवश्यक निरीक्षण भी करवाया था जिसमें अधिकांश खंड विकास अधिकारी गैरहाजिर मिले थे। लेकिन इसके अलावा आलापुर तहसील क्षेत्र के तहसीलदार रमेश चंद्र मोर्य नायब तहसीलदार रानी गरिमा पालीवाल रामनगर सीएचसी अधीक्षक मुन्नीलाल निगम के अलावा कई अन्य जिम्मेदार अधिकारी भी तैनाती वाले स्थान पर रात्रि प्रवास करने से कतराते हैं ऐसे में रोजाना हजारों रुपए का सरकारी खर्चे का डीजल धूएं के रूप में उड़ रहा है।अब सवाल यह उठता है कि आखिर इन अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही कब होगी अन्यत्र रात प्रवास करने की वजह से कभी भी समय से अधिकारी अपने दफ्तर नहीं पहुंच पाते हैं।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top