संवाददाता, अंबेडकरनगर। कर्ज माफ-बिजली बिल हाफ, समर्थन मूल्य का करो हिसाब के अन्तर्गत डोर-टू-डोर किसानो के घर पहुंचकर कांगे्रस के साथ जोड़ने का अभियान जिलाध्यक्ष सै0 मेराजुद्दीन किछौछवी की अगुवाई में चरम पर है। जिलाध्यक्ष सै0 मेराजुद्दीन किछौछवी ने आलापुर और टाण्डा विधानसभा में निरीक्षण करते हुए मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में नये मतदाता खासकर महिला मतदाताओं तथा नये मतदाताओं की संख्या बढाने पर जोर दिया।
उत्तर-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रमेश मिश्र ने ब्लाक में भी किसान कर्ज माफी आवेदन को घर-घर तक पहुंचाने के सिलसिले को आगे बढाते हुए किसानो के साथ बैठक की। किसान को संबोधित करते हुए रमेश मिश्र ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, किसानो, गरीबो व आमजनता के सच्चे हितैषी है। देवरिया से छः सितम्बर से शुरू हुई उनकी किसान महायात्रा सच्ची नीयत देश की, उत्तर-प्रदेश की नीयत का निर्णायक है। उत्तर-प्रदेश और देश आज विषम परिस्थितियो से गुजर रहा है। जिससे जनता को कांग्रेस ही उबारेगी और बीजेपी, सपा तथा बसपा को जनता सबक सिखायेगी। विजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हुई किसान बैठक को उत्तर-प्रदेश कांग्रेस सचिव रामकुमार पाल, जिला उपाध्यक्ष हरीराम बौद्ध, डा0 विजय शंकर तिवारी, शोभनाथ कन्नौजिया, कुलबुल नेता तथा इंदल भारती ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, संचालन भीमसेन सिंह ने किया। प्रमुख रूप से वरिष्ठ समाज सेविका माधुरी मिश्रा, चिन्ताहरण पांडेय, प्रभावती पांडेय, रामदयाल व रामअनुज तिवारी, रवीन्द्र यादव, वैभव, आनंद पांडेय, रेखा, गिरीशा, शिवकुमारी, राघवेन्द्र तिवारी, दूधनाथ कन्नौजिया, श्रीकांत मिश्रा, इजहार अहमद, यदुनाथ चैबे, मयाराम, राजेश मौर्या, रमाशंकर विश्वकर्मा, दुर्गाप्रसाद दूवे, रामबचन शुक्ला, मुस्लिम और डा0 इस्माइल मौजूद रहे।

0 comments:
Post a Comment