संवाददाता। अम्बेडकरनगर नगर में जर्जर विद्युत पोल दुर्घटना का शबब बने हुए है। तमाम शिकायतो के बावजूद भी संबंधित अधिकारी उदासीन बने हुए है। वे शायद किसी बडी घटना के इंतजार मंे है। नगरवासियों ने अतिशीघ्र जर्जर विद्युत पोलो को बदलवाये जाने की मांग की है। मामला जिला मुख्यालय के जुड़वा शहर शहजादपुर से पहितीपुर मार्ग पर महज कुछ ही दूरी पर स्थित जर्जर विद्युत पोल का है। इस विद्युत पोल का निचला हिस्सा काफी जर्जर होने के कारण कभी भी कोई भी दुर्घटना हो सकती है। आस पास के व्यापारियों ने कई बार संबंधित अधिकारी को जर्जर विद्युत पोल को बदलवाने की शिकायत कर चुके है। शिकायत के बावजूद भी कई महीनो से संबंधित अधिकारी उदासीन बने हुए है। नगर वासियो ने जर्जर विद्युत पोलो को अतिशीघ्र बदलवाये जाने की मांग कर चुके है। इस जर्जर विद्युत पोल से कभी भी कोई भी दुर्घटना हो सकती है। आस पास के लोगों में काफी आक्रोश भी है। नगर वासियों ने जर्जर विद्युत पोलों को बदलवाने के लिए काफी चिंतित है।



0 comments:
Post a Comment