चोरो ने पार किया नगदी समेत दो लाख का सामान
संवाददाता। बसखारी, अम्बेडकरनगर क्षेत्र मे पुलिस की सुस्त कार्य शैली से अपराधियों के हौसले बुलन्द है। स्थानीय थाना क्षेत्र मे बढते अपराधो मे इजाफा करते हुए चोरो ने बेखौफ होकर स्थानीय थाना क्षेत्र के शुक्ल बाजार में बीती रात छत पर चढकर कमरे का ताला तोड़कर करीब दो लाख से ऊपर के गहनो व अन्य समान पर हाथ साफ कर फरार हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि बिनोद कुमार शुक्ला शुक्ल बाजार स्थित अपने मकान मे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रतिदिन की भाँति रात सो रहे थे और सुबह उठकर लगभग 6 बजे के आस पास छत पर गये तो वहाँ का दृश्य देख इनके होश उड़ गये। पीड़ित ने बताया कि चोरो ने दुसरे मंजिले पर स्थित कमरे का ताला तोड़कर कमरे को पुरी तरह खंगलकर उसमें रखी लोहे की बड़ी अलमारी को छत पर ले जाकर उसे तोड़ डाला और उसमें रखे करीब दो लाख से ऊपर के सोने चाँदी के गहनो, कपड़ो सहित अन्य कीमती समानो पर हाथ साफ कर फरार हो गये। पीड़ितो द्वारा थाने मे दी गयी तहरीर के अनुसार गायब हुए समानो मे एक सोने का हार, एक सोने का चेन, पांच अँगूठी सोने की, चाँदी की पावजेब एक, कपड़े व अन्य समान जिसकी कीमत लगभग दो लाख रूपये है के चोरी होने की बात बताई। चोरो ने चोरी की घटना को इतनी बरीकी से अंजाम दिया के बगल के कमरे मे सो रहे पीड़ित के पुत्र व भान्जे को इसकी भनक भी नही लगी। इससे पहले भी पीड़ित के साथ घर के दरवाजे के सामने खड़ी बोलरो के चोरी होने की घटना घट चुकी है। जिसका भी खुल्लसा पुलिस आज तक नही कर पायी है। वही थानाध्यक्ष बसखारी राजेश यादव ने बताया कि ममला संज्ञान मे है। छानबीन कर जरूरी कार्यवहीं की जा रही है।



0 comments:
Post a Comment