संवाददाता। अंबेडकरनगर
मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षको की विभिन्न समस्याओं को लेकर इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक एसोसिएशन के तत्वावधान में कलेक्टेªट स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहम्मद जमाल अहमद अंसारी के नेतृत्व में किया गया। धरना प्रदर्शन का संचालन ब्लाक अध्यक्ष जलालपुर शकील अहमद ने किया।
अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष उपस्थित मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षको ने अपने हक व अधिकार को लेकर धरना देते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों सरकारें मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षको के हितों को वर्षों से नजर अंदाज करती आ रही है। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहम्मद जमाल अहमद अंसारी ने मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षको की बदहाली व उपेक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षको का नियमतीकरण न होने तक संगठन मामले को लेकर जिले से संसद तक आन्दोलन करता रहेगा। उन्होने कहा कि शिक्षा मित्रो को सरकार द्वारा नियमित कर दिया गया है, किन्तु वहीं मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षको के साथ भेदभाव किया जा रहा है और शासन द्वारा अभी इसके लिए न कोई कार्यवाही किया गया और न ही कोई कार्य योजना तैयार किया गया। ऐसे में मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षको का जीवन व परिवार बदहाली का दंश झेलने को मजबूर है। बताया कि इन्ही सब मांगो को लेकर आगामी 17 अक्टूबर को लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा। धरना प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित करके मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षको की सेवाओं को नियमित करने, शिक्षको को प्रतिमाह वेतन भुगतान करने, शिक्षको को मानदेय के बराबर अंशदान दिये जाने तथा पुरान बकाया मानदेय भुगतान किये जाने व शिक्षको की सेवा नियमावली बनाये जाने की मांग किया है। धरने में प्रमुख रूप से मोहम्मद हस्सान रब्बानी, डा0 तशहीर अहमद, अरशद हुसैन, मोहम्मद यासीन, हसन उर्फी, सिराज अहमद, महफूज आलम, फिरोज अहमद, मोहम्मद अमीन, मोहम्मद अजफर जमाल, सुबराती अहमद, अरविन्द सिंह, विकास सिंह, विनूप सिंह, मोहम्मद मुस्तकीम, रिजवान अहमद, मोहम्मद अनवर, अकबर अब्बास, जफर अब्बास, फारूक अहमद, मोहम्मद इमरान, गंगादीन, फखरे अब्बास, रेशमा खातून सहित सैकड़ो की संख्या में मदरसा शिक्षक उपस्थित रहे।

0 comments:
Post a Comment