संवाददाता। अंबेडकरनगर
पारिवारिक कलह के चलते बडे़ भाई ने नशे में धुत होकर अपनी ही बहन को चाकू से गोंदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनो द्वारा गंभीरावस्था में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के सुलेमपुर का है। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि सुमन (17) पुत्री मयाराम अपने घर में सो रही थी। अचानक बड़े भाई संजय ने नशे में धुत होकर हाथ में चाकू लेकर अपनी बहन को मारने पीटने लगा। जब इसका विरोध बहन ने किया तो बडे़ भाई ने चाकू से गोंदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बहन के चीखने चिल्लाने पर परिजनों ने उसे वहां से बचाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गौरतलब है कि इसके पूर्व में भी पारिवारिक कलह के चलते बड़े भाई ने अपनी बहन सुमन को कई बार मारा पीटा है।

0 comments:
Post a Comment