विधायक ने किया ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ
संवाददाता। जलालपुर, अम्बेडकरनगर
खेल बच्चों के लिए महत्वपूर्ण है। खेलो के बिना शिक्षा अधूरी है जहां शिक्षा से मस्तिष्क का विकास होता है वहीं खेल शरीर को स्वस्थ रखने का कार्य करते है। खेलों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा एवं अनुशासन की भावना विकसित होती है।
उक्त बाते टाण्डा विधायक अजीमुलहक पहलवान ने प्राथमिक विद्यालय जगतूपुर विल्टई में आयोजित ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होने कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चे अपना एवं देश का नाम रोशन कर सकते है। बेसिक शिक्षा मंत्रीके प्रतिनिधि आफताब अहमद ने कहा कि सरकार ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने का कार्य किया है। शिक्षको को बच्चो में खेल भावना विकसित करना चाहिए जिससे बच्चे बढ़-चढ़कर खेलों में भाग लें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चो ने खेलों के प्रति जागरूकता बनाने हेतु न्याय पंचायत स्तर से लेकर ब्लाक व जिला स्तर पर खेलों का आयोजन किया जाता है। उन्होने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय स्तर पर आयोजित कबड्डी बालिका वर्ग में ब्राहिमपुर प्रथम, सुरहुरपुर द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो बालक वर्ग में कजपुरा प्रथम व रहीमपुर द्वितीय स्थान पर रहा। जूनियर बालिका वर्ग में पीटी में भस्मा प्रथम, योगासन बालिका में बैरागल प्रथम स्थान पर रहा। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अरूण कुमार यादव, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, ग्राम प्रधान मित्रसेन वर्मा, श्वेता सिंह, निशांत, अहमद, आलोक यादव, किरन चैधरी आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाध्यापक आलोक यादव ने सभी आगंतुको के प्रति आभार व्यक्त किया।



0 comments:
Post a Comment