Thursday, 6 October 2016

राम के आदर्शो से सीख ले युवा - रणधीर सिंह


कटेहरी, अंबेडकरनगर। (Rajeev Agrahari)विधानसभा कटेहरी क्षेत्र के पहितीपुर गाँव में रामलीला मंचन का फीता काट कर शुभारम्भ करने के बाद भाजपा नेता डा0. राना रणधीर सिंह ने कहा कि युवाओं को भगवान राम के जीवन आदर्शो से सीख लेकर सामाजिक परिवर्तन एकता और भाई चारे की बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने जिस तरह सबको समान दृष्टि से देखते हुए राम राज की स्थापना किया। उससे सीख लेकर लोगों को मर्यादा का पालन भी करना चाहिए। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सचमुच रामराज के सपने को साकार करने की दिशा में कार्यरत है।

  
छठवें दिन भक्तो ने की मां स्कंद माता की पूजा 
पंडालो को दिया जा रहा अंतिम रूप


संवाददाता। अंबेडकरनगर
 शारदीय नवरात्रि के छठवें दिन भक्तो ने मां स्कंद माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की। राक्षसो द्वारा किये जा रहे उत्पात के बाद देवताओं द्वारा किये गये आहवान पर माता ने स्कंद स्वरूप में आकर राक्षसो का विनाश किया था। इस बीच ग्रामीणांचलो में मां के पंडाल खुल चुके है जहां पर पहुंचकर भक्त मां के दर्शनकर स्वयं को भक्तिरस में सराबोर कर रहे हैं। जिला मुख्यालय पर भी पंडालो को अंतिम रूप दिये जाने की तैयारी जोरो पर है। पंडालो को सजाने का काम जोर शोर से चल रहा है। दो दिन के उपरान्त पंडालो में मां को स्थापित किये जाने का सिलसिला शुरू हो जायेगा। शहजादपुर फौव्वारा तिराहे पर बन रहा पंडाल लोगों को बरबस ही अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। लगभग एक माह पूर्व से बनाया जा रहा यह पंडाल अंतिम दौर में है। इस पंडाल के माध्यम से भक्तो को भगवान कृष्ण द्वारा नाग नथईयां का दर्शन करने को मिलेगा। पंडाल को पूरी तरह से सर्प का स्वरूप दिया गया है जिसके फन पर भगवान श्रीकृष्ण खडे़ होकर वंशी बजा रहे हैं। इसी प्रकार शहजादपुर चैक, पहितीपुर मार्ग समेत अन्य स्थानों पर भी भव्य पंडाल बनाये जा रहे हैं जिनमें भक्तो को विभिन्न स्थानो का दर्शन करने को मिलेगा।

तक्षशिला में आयोजित हुआ कैंसर जागरूकता कार्यक्रम
संवाददाता। अंबेडकरनगर
नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय तक्षशिला अकादमी में शनिवार को कैंसर कंट्रोल सोसायटी एनजीओ की तरफ से कैंसर जागरूकता अभियान का कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अधिकतर छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। साथ ही अपने आस पास के गांव तथा क्षेत्रों में कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचने के उपाय तथा ध्यान देने योग्य बातों के बारे में लोगों केा जागरूकता करते हुए इस कार्यक्रम को संचालित किया। कैंसर सोसायटी संस्था ने विद्यालय में कैंसर सोसायटी कार्यक्रम में अथक परिश्रम करने वाले तीन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जिसमें कनिष्का पांडेय, तिष्या गौतम और अभिषेक कुमार को सम्मानित कर मेडल, सर्टिफिकेट और कप देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के कैंसर कंट्रोल सोसायटी के कोआर्डिनेटर के रूप में सर्वदानंद तिवारी और निखहत समीम के दिशा निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम की सूचना विद्यालय की मीडिया प्रभारी पीयूषा त्रिपाठी ने दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मकसूद यूनुस अंसारी भी मौजूद रहे।




0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top