बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष कांग्रेस ही एक मात्र विकल्प
संवाददाता। आलापुर, अम्बेडकरनगर सपा सरकार व पार्टी में चल रहे आपसी रार एवं तकरार के कारण जहां सपा का वजूद समाप्ति की ओर है वही भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान किया गया कोई वादा नहीं निभाया गया है जबकि बहुजन समाज पार्टी भ्रष्टाचार का पर्याय रही हैं ऐसे में अब कांग्रेस ही एकमात्र बेहतर विकल्प है।
उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी ने रविवार को राहुल संदेश यात्रा के दौरान अछती इंदईपुर रामनगर बिड़हर माडरमऊ न्यौरी गोविंद साहब अमोला में हुई पार्टी की नुक्कड़ जनसभा को संबोधित करते हुए कही जिलाध्यक्ष श्री किछौछवी ने सपा और भाजपा पर आपसी साठगांठ होने का आरोप लगाया पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल ने कहा कि सपा-भाजपा व बसपा ने प्रदेश की आवाम का खासा नुकसान किया है पूर्व विधायक कुंवर अरुण ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए धार्मिक भावनाएं भड़का कर दंगा फसाद कराने में महारत रखती है जबकि बसपा के भ्रष्टाचार व सपा के गुंडाराज से सभी परेशान हैं नुक्कड़ सभाओं को पीसीसी पन्नालाल कन्नौजिया ब्लाक अध्यक्ष सुभाषचंद्र जिला सचिव पुष्प लता चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर आरती कौशल एस सी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सत्यार्थी मोहम्मद नईम वरिष्ठ नेता निरजू राम विधानसभा प्रभारी विद्या प्रसाद मिश्र राधेश्याम चैहान समेत कई अन्य लोगों ने संबोधित किया। अछती बाजार में हुई सभा का संचालन पुष्प लता ने किया जबकि रामनगर में सुभाष चंद्र बिड़हर में पूर्व विधायक कुंवर अरुण माडर मऊ में रमाशंकर उपाध्याय न्यौरी में डा0 आरपी कौशल गोविंद साहब में पूर्व विधायक कुंवर अरुण अमोला बुजुर्ग में पीसीसी पन्नालाल कन्नौजिया ने किया। राहुल संदेश यात्रा के जरिए तीन दिनों में कांग्रेस जनों ने पूरे विधानसभा क्षेत्र की हर बाजारों व कस्बों में भ्रमण कर नुक्कड़ सभाएं कर जनता से कांग्रेस मे जुड़ने व कांग्रेस को मौका देने की अपील किया। अंत में पूर्व विधायक कुंवर अरुण व डॉक्टर आर पी कौशल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।



0 comments:
Post a Comment