गेहू पिसाने गये युवक का संदिग्घ परिस्थितियों मंे अपहरण, मुकदमा दर्ज
ग्रामीणों ने किया बसखारी जलालपुर मार्ग जाम
अम्बेडकरनगर, (मनीष वर्मा)ः जलालपुर थाना क्षेत्र के मडहरा पकड़ी गाव में पिसाई करने जाते समय किशोर को अज्ञात बदमाशो ने अगवा कर लिया। रास्ते में पकड़ी दौलतपुर मार्ग पर किशोर की साइकिल अनाज से भरी गठरी मिली परंतु किशोर का कहीं पता न चला। जलालपुर पुलिस ने आस पास काफी छानबीन की परंतु पता लगाने में नाकाम रही। इसी बीच गांव के किनारे सूनसान स्थान पर किशोर की साइकिल चप्पल, और खून लगे कपड़े मिलने से रहस्य और गहरा हो गया है। हालांकि अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा, और ग्रामीणों ने विरोध में बसखारी जलालपुर मार्ग जाम कर दिया। उधर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए कई लोगों को हिरासत मे लिया है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष पवन सोनकर ने बताया कि ग्राम पंचायत जगदीशपुर कपिलेश्वर के दौलतपुर निवासी आकाश पुत्र रामचेत शनिवार को प्रातः छः बजे गेंहू की पिसाई कराने साइकिल पर गठरी रखकर मरहरा पकड़ी जा रहा था। जैसे ही पकड़ी जगदीशपुर मोड़ पर पहुंचा पहले से घात लगाये बैठे अज्ञात बदमाशो ने रोककर लड़ाई की उसके बाद आकाश का पता नहीं चला। जगदीशपुर कपिलेश्वर मोड़ के पास साइकिल, गठरी, टूटा चप्पल, टी-शर्ट व लड़ाई के पद चिन्ह मिले है परंतु आकाश का कहीं पता नहीं चल सका है। जैतपुर एवं जलालपुर पुलिस की संयुक्त टीम किशोर की तलाश तालाब, खेत एवं संदिग्ध स्थलो पर कर रही है।


0 comments:
Post a Comment