खाद्य सुरक्षा एवं औशधि प्रशासन की बैठक सम्पन्न
संवाददाता। अम्बेडकरनगर कलेक्टेªट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औशधि प्रशासन की बैठक अपर जिलाधिकारी रामसूरत पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला अभिहित अधिकारी एसपी सिंह, जिला खाद्य सुरक्षाधिकारी, नगर पालिका इओ संगीता, व्यापारीगण समेत सभी खाद्य सुरक्षा संबंधी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं औशधि प्रशासन विभाग के अंतर्गत आने वाले कारोबारियों में फल विक्रेता, सब्जी विक्रेता, राईस मिलर और ट्रांसपोर्टर, आबकारी दुकानों आदि को एफएसएस एक्ट 2006 के अंतर्गत लाइसेन्स/पंजीकरण हेतु आनलाइन व्यवस्था का प्रचार प्रसार किया जाये। उन्होने कहा कि कारोबारियो द्वारा अपने लाइसेन्स का समय-समय पर नवीनीकरण कराना तथा सभी कारोबारकर्ताओं को क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेख बनाने एवं उसको सुरक्षित रखने हेतु जागरूक करना। इसके अलावां फुटकर औशधि विक्रय प्रतिश्ठानों पर फार्मासिस्ट की उपस्थिति सुनिश्चित कराना एवं अनुपस्थिति की दशा में लाइसेन्स निरस्त किया जाना आवश्यक है।



0 comments:
Post a Comment