Saturday, 22 October 2016

युवती के साथ दुराचार का प्रयास, दो पक्षों हुई मारपीट

पीडिता ने थाने में दी तहरीर
संवाददाता। अम्बेडकरनगरअकबरपुर थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के एक युवक ने गांव के ही युवती के साथ दुराचार का प्रयास किया। युवती के चीखने चिल्लाने पर परिजनो ने मौके पर पहुंचकर उसे वहां से बचाया। विफल होने पर युवक ने युवती के परिजनो से गाली गलौज करते हुए ईट गुम्मे से मारने लगा। इतने में दोनों पक्षों में जमकर मार पीट हो गयी। सूचना पर पहंुची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजवा दिया। 
मिली जानकारी के अनुसार शाम एक युवती नित्यक्रिया के लिए गयी हुई थी। वहां से लौटते समय गांव के ही युवक ने जबरन युवती को खींचकर बगल के छप्पर में ले जाकर दुराचार का प्रयास करने लगा। युवती के चीखने चिल्लाने पर दौड़े युवती के परिजनो ने युवती को वहां से बचा लिया लेकिन अपने मंसूबे में सफल न होने के कारण युवक ने गाली गलौज देते हुए धमकी देने लगा। जब परिजनो ने इसका विरोध किया तो युवक ने ईट और गुम्मो से हमला कर घायल कर दिया। इतने में दोनों पक्षों में जमकर मार पीट हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजवा दिया। घनश्याम पुत्र राजाराम, सोनू पुत्र पारस, उश्मा पत्नी राजाराम, सन्जू पुत्री उमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गये। पीड़ित ने निशा, मीरा, रजनीश, रेनू पुत्री पुन्नवासी, अनारा देवी, शम्भूशंकर के विरूद्ध थाने में तहरीर दी है। 

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top