Saturday, 22 October 2016

बदमाशो ने किया किशोर का अपहरण

किशोर की तलाश में जुटी पुलिस
संवाददाता। जलालपुर, अम्बेडकरनगर स्थानीय थाना क्षेत्र के मडहरा पकड़ी गाव में पिसाई करने जाते समय किशोर को अज्ञात बदमाशो ने अगवा कर लिया। रास्ते में पकड़ी दौलतपुर मार्ग पर किशोर की साइकिल अनाज से भरी गठरी मिली परंतु किशोर का कहीं पता न चला। जलालपुर पुलिस ने आस पास काफी छानबीन की परंतु पता लगाने में नाकाम रही। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष पवन सोनकर ने बताया कि ग्राम पंचायत जगदीशपुर कपिलेश्वर के दौलतपुर निवासी आकाश पुत्र रामचेत शनिवार को प्रातः छः बजे गेंहू की पिसाई कराने साइकिल पर गठरी रखकर मरहरा पकड़ी जा रहा था। जैसे ही पकड़ी जगदीशपुर मोड़ पर पहुंचा पहले से घात लगाये बैठे अज्ञात बदमाशो ने रोककर लड़ाई की उसके बाद आकाश का पता नहीं चला। जगदीशपुर कपिलेश्वर मोड़ के पास साइकिल, गठरी, टूटा चप्पल, टी-शर्ट व लड़ाई के पद चिन्ह मिले है परंतु आकाश का कहीं पता नहीं चल सका है। जैतपुर एवं जलालपुर पुलिस  की संयुक्त टीम किशोर की तलाश तालाब, खेत एवं संदिग्ध स्थलो पर कर रही है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top