ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उपजिलाधिकारी ने किया उद्घाटन
संवाददाता। आलापुर, अम्बेडकरनगर हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। खेल में हार से हमें निराश नहीं होना चाहिए बल्कि उससे सीख लेकर हमें अपना सतत प्रयास करना चाहिए। उक्त बातें उप जिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता नें जहांगीरगंज विकासखंड के शाहबुद्दीनपुर में परिषदीय विद्यालय द्वारा आयोजित ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के उपरांत मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि खेल के जरिए देश एवं समाज का भी संभव है। वहीं विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष नीरज राय ने कहा कि खेल से तन एवं मन का समुचित विकास होता है। प्रतियोगिता का आगाज एसडीएम विनय गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष नीरज राय नें संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से किया। तत्पश्चात छात्रों नें परेड के जरिए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को सलामी दिया।छात्रों नें पीटी कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं पिरामिड बनाकर मौजूद लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं संचालन बीआरसी कृष्णचंद्र मिश्र नें किया। प्रतियोगिता मे बड़ी संख्या में मौजूद छात्रों ने सहभाग किया। पीटी प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय साबितपुर को प्रथम स्थान एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर छितौना को द्वितीय स्थान मिला। जूनियर स्तर की 100 मीटर बालिका दौड़ में सुंदरी को प्रथम स्थान तथा साधना को द्वितीय स्थान मिला। वहीं 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय जहांगीरगंज के पवन कुमार को प्रथम स्थान एवं शशिकांत को द्वितीय स्थान मिला। 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अरूण कुमार को प्रथम स्थान एवं रोहित को द्वितीय स्थान मिला। वहीं 200 मीटर की बालिका वर्ग की दौड़ में सुंदरी को प्रथम स्थान एवं लक्ष्मी को द्वितीय स्थान मिला। इसके अलावा लंबी कूद खो-खो एवं सुलेख प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। उक्त मौके पर ओम प्रकाश चतुर्वेदी, मोहम्मद हसन, गंगाराम, अखिलेश सिंह, एबीआरसी हरिप्रसाद चैबे, बलिराम यादव, दुष्यंत, श्रवण कुमार, सुमन पान्डेय, गोदावरी देवी, बृजेश कुमार, अनिल, अजय पांडेय, ब्रम्हदेवकांत त्रिपाठी, रामकेवल यादव, प्रभाकर, विनय कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।



0 comments:
Post a Comment