Saturday, 22 October 2016

सांप के काटने से तीन की हालत गंभीर

संवाददाता। अम्बेडकरनगर सांपो के काटने का सिलसिला लगातार जारी है। तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण परिजनों द्वारा उन्हे जिला चिकित्सालय मंे भर्ती करवाया गया। सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थानान्तर्गत जयसिंहपुर बाजार निवासी गुड्डू (35) पुत्र मोतीलाल षनिवार की सुबह अपने घर में काम कर रहे थे अचानक जहरीले सर्प उन्हे काट लिया। वहीं दूसरी घटना अकबरपुर थानान्तर्गत पहितीपुर बाजार निवासी षकील (11) पुत्र नासिर अली षनिवार की सुबह अपने घर के बरामदे में खेलते समय अचानक जहरीले सर्प के काटने से हालत गंभीर हो गयी। उक्त थानान्तर्गत गोविंद गनेषपुर निवासी संदीप (10) पुत्र रामतीरथ षनिवार की सुबह अपने घर के निकट जाते समय अचानक रास्ते में उन्हे जहरीले सर्प ने काट लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों द्वारा उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top