भाई की पत्नी के साथ दुराचार का मामला
आलापुर अंबेडकरनगर, आलापुर विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक भीम प्रसाद सोनकर भाई की विधवा पत्नी द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के मामले में भले ही मुसीबत में आ गए हों लेकिन इसी मामले में पुलिस द्वारा उन्हें क्लीन चिट दी जा चुकी है ।सपा विधायक भीम प्रसाद सोनकर कहना है कि उन्हें राजनैतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।पुलिस की जांच में उन्हें पहले ही बरी किया जा चुका है।बता दे कि राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासिनी सपा विधायक भीम प्रसाद सोनकर के छोटे भाई की विधवा पत्नी विमला देवी ने विधायक पर बीते १९ जुलाई की रात को दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। विमला देवी ने आरोप लगाया था सपा विधायक नें नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया था। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से किया था। मामले की जांच सीओ जलालपुर को सौंपी गई थी।सीओ जलालपुर एवं महिला थानाध्यक्ष की जांच में मामला फर्जी निकला जांच में उस समय विधायक भीम प्रसाद सोनकर एवं उनके गनर की लोकेशन लखनऊ में मिली ऐसे में न्यायालय द्वारा विधायक के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला पंजीकृत किए जाने का आदेश किसी की राजनैतिक साजिश भी हो सकता है ।इस बावत सपा विधायक भीम प्रसाद सोनकर ने कहा कि उन्हें जानबूझकर राजनैतिक साजिश में फंसाया जा रहा है यह विरोधियों की एक चाल हैं जो उनकी छवि को धूमिल करने के प्रयास में जुटे हैं।


0 comments:
Post a Comment