माँ को पीटने का कर रहा था विरोध
अम्बेडकरनगर। माँ को पीट रहे पिता को रोकना पुत्र पर भारी पड़ गया। पिता ने पुत्र पर भी लाठी से हमला बोल दिया जिससे उसका सिर फट गया। घायल पुत्र ने अकबरपुर थाने में पिता के विरुद्ध तहरीर दी है। मामला जिला मुख्यालय के निकट स्थित गांव लाला महमदपुर का है। घायल दयाराम के अनुसार उनके पिता सन्तराम उनकी माँ को पीट रहे थे। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो वह पलटकर उन्ही पर हमलावर हो गए।लाठी से किये गए हमले से दयाराम का सिर फट गया।पुत्र को मारने के बाद पिता भाग निकला। घायल दयाराम को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जन्हा इलाज के बाद उन्होंने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने दयाराम को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।



0 comments:
Post a Comment