Monday, 24 October 2016

अंजनी वर्मा बने अवध प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष

संवाददाता। आलापुर, अम्बेडकरनगर जय बजरंग ग्रुप के प्रबंधक अंजनी कुमार वर्मा को जन शिक्षा समिति अवध प्रांत द्वारा अवध प्रांत का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार रामनगर पहुंचने पर जय बजरंग बाल विद्या मंदिर के प्रांगण में जोरदार स्वागत हुआ। स्वागत से अभिभूत अंजनी कुमार वर्मा ने कहा जन शिक्षा समिति ने जो जिम्मेदारी सौपी है उसके लिए वे जन शिक्षा समिति के तहत विद्यालय में संस्कार युक्त शिक्षा को बढ़ावा देंगे तथा ऐसे और विद्यालय खोले जाने की योजना बनाई जाएगी इस समय अवध प्रांत में 254 विद्यालय है इसकी संख्याओं बढ़ाई जाने पर विचार की जाएगी ताकि समाज को संस्कार युक्त शिक्षा मिल सके और संस्कार युक्त लोग देश की तरक्की में अपना योगदान दें सके। जय बजरंग बाला विद्या मंदिर में आयोजित समारोह आयोजक प्रधानाचार्य रामविलास यादव ने कहा कि यह रामनगर ही नहीं जनपद गर्व की बात है कि प्रबंधक जी का चुनाव अवध प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष पर जन शिक्षा समिति द्वारा बनाया गया। इस मौके पर प्रबंध समिति अध्यक्ष जगन्नाथ तिवारी पवन वर्मा प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह मुदित सा दीपक चंदेल शिव शंकर सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top