Friday, 21 October 2016

बडे नेताओं की आमद ने बढ़ायी जिले में सरगर्मी

नये चेहरो को महत्व देने में जुटे नेता
संवाददाता। अम्बेडकरनगर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों के बहाने भारतीय जनता पार्टी के बडे नेताओं की बनी लगातार आमद से सियासी सरगर्मी बढ गयी है। प्रदेश में सत्ता रूढ़ समाजवादी पार्टी की सरकार के विरोध में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान उठने वाली सम्भावित हवा को भांप भारतीय जनता पार्टी मंे एक तरफ जहां अन्य पार्टियो से नेताओं का आना लगातार जारी है वहीं दूसरी तरफ मौजूदा दौर में अनेक ऐसे नये नवेले चेहरे देखने को मिल रहे हंै जो पार्टी के मंच पर किसी भी कार्यक्रम में अब तक नहीं देखे गये थे। ऐसे चेहरो में ज्यादातर वे लोग शामिल हैं जो धनाडयो की श्रेणी में आते हैं।
जिले के पार्टी के जिम्मेदार नेता भी ऐसे चेहरो को ज्यादा तरजीह देते देखे जा रहे हैं। पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं के दौरो के दौरान ऐसे नेताओं के कटआउट व होर्डिंग जगह-जगह शोभा बढ़ाते देखे जा सकते हैं। पार्टी सूत्रो की माने तो इन नेताओं के द्वारा पार्टी के कुछ नेताओ को ठीक ठाक ढंग से उपकृत भी किया जाता है। ऐसे चेहरो को तरजीह देने के कारण पार्टी के पुराने नेताओं व कार्यकर्ताओं में अंदर ही अंदर आक्रोश व क्षोभ देखा जा रहा है। पार्टी के जिम्मेदार नेता यदि ऐसे ही नये नवेले नेताओं को आगे लाकर तरजीह देते रहेंगे तो इसका प्रभाव विधानसभा चुनाव के दौरान नकारात्मक भी हो सकता है। फिलहाल ऐसे नेताओं को जिन कारणों से पार्टी के धुरंधर तरजीह दे रहे हैं उसकी सूचना भी पार्टी के प्रदेश व केन्द्रीय नेतृत्व को मिल चुकी है। फिलहाल पानी की तरह पैसा बहा रहे इन नये नवेले चेहरो का आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान भविष्य क्या होगा, यह तो आने वाला समय बतायेगा लेकिन तब तक ऐसे चेहरो को पार्टी नेता पूरी तरह काला कर चुकने से बाज नहीं आयेंगे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top