Friday, 21 October 2016

हिन्दू संगठनो ने फूका पाकिस्तानी झण्डा

संवाददाता। अम्बेडकरनगर
जिला मुख्यालय पर विश्व हिन्दू महासंघ एवं हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए पाकिस्तानी झंडे को दहन किया और कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाजशरीफ द्वारा आतंकवादियो को हिन्दूस्तान की सीमा से घुसपैठ कराने का काम कर रही है यह वेहद र्दुभाग्य पूर्ण है। ऐसी स्थित से निपटने के लिए समूचे हिन्दुस्तान को एक जुट होकर जवाब देने की जरूरत है। ऐसे में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री पर खून की दलाली जैसा बयान देना उनकी तुक्ष्य एवं आतंकवादी मानसिकता से ग्रसित होने का परिचायक है। साथ ही कहा कि क्षदम राजनीति करने वाले देश चीन के समस्त सामानों को बहिष्कार करना होगा। हिन्दुस्तान की सेना की सराहना करते हुए कहा कि सेना की देन है जो आज हम अपने घरो में सुकून की  सांस ले रहे है। भारतीय सेना और शहीदो को नमन किया। इस दौरान सौरभ सोनी, संदीप यादव, आनंद कुमार वर्मा, रामदीन दास, रामजियावन यादव, सुजीत सिंह, सुनील जायसवाल, कुलदीप मिश्र, राजनाथ पांडेय, रणधीर सिंह, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top