दीवार गिरने से बालक व वृद्धा दबी
संवाददाता। अम्बेडकरनगर दीवार गिरने से एक बालक व एक वृद्धा उसके नीचे दब गये। घर वालो की गुहार पर दौड़े ग्रामीणों ने दीवार के नीचे दबे दोनो को बाहर निकाला। बालक व वृद्धा को गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां दोनो की हालत गंभीर बनी हुई थी।
जानकारी के अनुसार अकबरपुर थानान्तर्गत सुल्तानपुर निवासी अंकित सात वर्श पुत्र बेचनराम व उसकी दादी जहरा देवी (65) पत्नी रामकिषोर षुक्रवार की सुबह घर से बाहर दीवार से सट कर खड़े हुए थे। इसी बीच मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गयी। दोनों दीवार के नीचे दब गये। घर वालो की गुहार पर दर्जनो की संख्या में दौड़े ग्रामीणो ने दोनों को किसी तरीके से बाहर निकाला। अत्यन्त गंभीरावस्था में परिजनों ने दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी दोनों की हालत में सुधार नहीं था। एक अन्य घटना में अकबरपुर थानान्तर्गत षहजादपुर निवासी रामपूजन (45) पुत्र मोतीलाल गुरूवार की देर रात में बाइक से कहीं से वापस घर आ रहा था। षहजादपुर स्थित फौव्वारा तिराहे के निकट कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।


0 comments:
Post a Comment