Friday, 21 October 2016

खेल से मिलती है आगे बढ़ने की सीख- राम चन्द्र

ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन प्रतिभागियों ने दिखाये करतब
संवाददाता। आलापुर, अम्बेडकरनगर
खेल के जरिए हमें आगे बढ़ने की सीख तो मिलती ही है साथ ही साथ प्रतिस्पर्धा की भावना एवं अनुशासन का भी विकास होता है खेल हमारे दैनिक दिनचर्या में यदि शामिल हो जाएं तो शरीर एवं मन दोनों स्वस्थ हो जाएंगे।
उक्त बातें रामनगर खंड शिक्षा अधिकारी रामचंद्र मौर्य ने जयराम जनता जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि खेल देश की विकास का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन रामविलास यादव एवं अध्यक्षता मनोज कुमार यादव ने किया खेलकूद प्रतियोगिता में खो खो में प्रार्थमिक विद्यालय पिपरा की टीम विजयी रही तथा कबड्डी में सहिजना हमजापुर की टीम अव्वल रही। 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में मोहम्मद अकरम को प्रथम स्थान मिला एवं बालिका वर्ग में रागिनी पहले स्थान पर रही। 400 मीटर की दौड़ में तमन्ना को पहला स्थान मिला।वहीं ऊंची कूद में उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर के छात्र शमशाद को पहला स्थान मिला। कार्यक्रम में राकेश कुमार गंगाराम यादव ओम प्रकाश जायसवाल अरुण कुमार विनोद कुमार राम उजागिर नीलम यादव अयोध्या प्रसाद अखिलेश यादव शिप्रा सिंह लीलावती यादव चैकी लाल नीरज कुमार मोहित राजेंद्र कुमार विकास मनीष कुमार प्रदीप देवकीनंदन सर्वेश अनूप शुक्ला नरेंद्र वर्मा मीरा जायसवाल समेत बड़ी संख्या में विकासखंड के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद रहे अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top