संवाददाता, अंबेडकरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिले के अकबरपुर में एक यह यात्रा बीएन इंटर कालेज में सम्पन्न हुई जो बीएनकेबी पीजी कालेज से होते हुए अकबरपुर तहसील होते हुए तमसा मार्ग अशोक स्मारक इंटर कालेज, रामानन्द इंटर कालेज, अशोक स्मारक महाविद्यालय में समापन किया गया। यह यात्रा को विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय ने झण्डी दिखाकर पद को रवाना किया। इस अवसर पर रामानन्द इंटर कालेज के जिला सह प्रमुख पीके पाठक ने पद यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर अजीत तिवारी, राज प्रताप सिंह, आनन्द पाण्डेय, पवन साहू, शुभम अग्रहरि, संदेश यादव, आदर्श कसौधन, अनुराग दूबे, नितीश चन्द्र, चन्दन वर्मा, धीरज प्रजापति, रजनीश कुामर, रणविजय, अनुराग सिंह, चन्दन यादव, रिजवान आदि मौजूद रहे।


0 comments:
Post a Comment