लगातार चल रहे थे अनुपस्थित, लापरवाही के आरोप में हुई कार्यवाही
संवाददाता, अंबेडकरनगर। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक पियूष श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के अगले दिन ही तेवर दिखाना शुरू कर दिया। जिसके क्रम में आज उन्होने लापरवाही के आरोप में आधा दर्जन को निलम्बित कर दिया है। बताया गया कि कई दिनों से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे ४ सिपाहियों सहित दो अनुचरों को एसपी ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। इन सिपाहियों पर ड्यूटी पर लापरवाही बरतने के साथ अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे थे।नवागत एसपी पीयूष श्रीवास्तव के सोमवार देर रात चार्ज संभालते ही इस कार्रवाई से महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने अनुशासनिक कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से फायरमैन रामबृक्ष गुप्ता,फायरमैन मुन्नालाल, आरक्षी कपिल तिवारी, आरक्षी विगुलर दयाशंकर यादव, अनुचर भानुप्रताप दूबे तथा सुशील कुमार यादव को निलंबित कर दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कार्यो के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कानून व्यवस्था हर हाल में चुस्त दुरूस्त रखी जायेगी।

0 comments:
Post a Comment