प्रतिभागियों को दिया गया पुरस्कार
संवाददाता। टाण्डा, अंबेडकरनगर नगर के कौमी इण्टर कालेज में चल रहे तीन दिवसीय 29वां जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तिम दिन सोमवार को प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन नवीउल्लाह साहब की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह रहे।
इस खेल कूद प्रतियोगिता में जनपद के अकबरपुर, टाण्डा, किछौछा, हंसवर, नाऊसाण्डा, जलालपुर, नेवादा, भीटी एवं राजेसुल्तानपुर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें नेवादा जोन ओवर आल चैम्पियन रहा। समारोह में मुख्य अतिथि को बुके भेंट कर कौमी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य रमाकर मिश्र ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता की सफलता के लिए क्रीड़ा सचिव प्रदीप कुमार यादव, विद्यालय प्रबंध तंत्र एवं शिक्षकगण को बधाई ज्ञापित करते हुए कहा कि अल्प सुविधा एवं संसाधनों में ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है हमें सिर्फ इन्हें संजोना है। समारोह में मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंधक माबूद अहमद, मिश्रीलाल आर्य कन्या इण्टर कालेज प्रबंधक आनंद कुमार आर्य, विद्यालय प्रबंधक तंत्र के शकील अहमद अंसारी, प्रधानाचार्य शकील अहमद खां, अर्जुन कुमार पाण्डेय, राम प्रताप मिश्र, राम उजागिर वर्मा, विद्यावती, डा0 रंजना, डा0 तारा वर्मा, शशिकला, दीपिका चतुर्वेदी, पूर्व प्रधानाचार्य निर प्रसाद शर्मा, राम आशीष वर्मा एवं सचेतक उबैदुर्रहमान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा सचिव प्रदीप कुमार ने किया।

0 comments:
Post a Comment