Tuesday, 18 October 2016

जनवादी सोशलिस्ट पार्टी ने किया मार्ग जाम

संवाददाता। अंबेडकरनगरजनवादी सोशलिस्ट के जिलाध्यक्ष डा0 राजेश कुमार चैहान के नेतृत्व में जिले के याकूबपुर कटरिया से मार्च करते हुए अकबरपुर के पटेल नगर तिराहे पर धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बीरबल चैहान प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पिछडी जातियों को दिये गये 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ पिछडों की कुछ दबंग एवं मजबूत जातियां उठा ले रही है। पिछडों की गरीब जातियां उसका लाभ नहीं ले पा रही है। यह बात उ0प्र0 सरकार द्वारा 2001 गठित सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट से भी प्रमाणित हो चुकी है। सामाजिक न्याय समिति 2001 की अनुसंशा पर उ0प्र0 हाईकोर्ट इलाहाबाद द्वारा 3 अक्टूबर 2013 को उसकी संस्तुतियों को लागू करने के सम्बन्घ में आदेश भी दिया जा चुका है। तथा उसी वर्ष इस आयश का निर्देष 17 अगस्त 2016 को राष्ट्रीय पिछडा वर्ग आयोग भी उ0प्र0 सरकार को निर्देश दिया परन्तु उ0प्र0 सरकार द्वारा उपरोक्त आदेशों पर अनुपालन नहीं किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि पर सुरेश चैहान पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। मंत्री और विधायक घोटाले में लिप्त है और दिन प्रतिदिन नवयुवकों में बेरोजगारी बढती जा रही है। प्रदेश सरकार इस तरफ तनिक भी ध्यान नहीं दे रही है और जिससे प्रदेश में अमीर और अमीर होता जा रहा है और गरीब और गरीब होता जा रहा है। जिसमें संचालन कर रहे जिला महासचिव रंगीलाल ने कहा कि जब तक अति पिछडी एवं अति दलित जातियों का हक मिल नहीं जाता है। यह जनवादी पार्टी सोशलिस्ट तब तक आन्दोलन करती रहेगी तथा जिले के सम्मत पदाधिकारी उपस्थित रहें जिसमें जिला उपाध्यक्ष राजदेव, सचिव रामदरश, छोटेलाल, महेन्द्र, प्रहलाद, रामस्वारथ, कालिका चैहान, राम संजीवन, संतराम, श्रीराम, संदीप पाल, महेन्द्र पाल, राधेश्याम विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, राम किशुन, अमरनाथ यादव आदि लोग मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top