संवाददाता। अंबेडकरनगर
उ0प्र0 इंजी महासंघ की दो प्रमुख मांगो प्रारम्भिक पे ग्रेड 4800 एवं प्रान्नति वेतनमान 7,14 एवं 20 वर्ष की सेवा पर प्रोन्नति पद का वेतनमान प्रदान करने की सहमति बन जाने के बावजूद शासन द्वारा शासनादेश जारी न करके वादा खिलाफी के विरूद्ध डिप्लोमा इंजी0 महासंघ द्वारा विवश होकर स्थगित आन्दोलन को पुनः आरम्भ करने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में आज हडताल के 22वें दिन लो0निवि के प्रांगण मं बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें महासंघ के जनपद अध्यक्ष इं0 कृपाशंकर जनपद सचिव इं0 हरिकृष्णा, उपाध्यक्ष पीके राय सहित ल निगम के रामजी श्रीवास्तव ने सभा को सम्बोधित किया। तत्पश्चात लोक निर्माण विभाग पं्रागण से हर विभाग के जूनियर इंजीनियरों द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय तक मोटर साइकिल रैली निकाली गयी। मोटर साइकिल रैली के पश्चात महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री को अपनी मांगो का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौपा। मांगे पूरी न होने तक धरना कार्यक्रम अनवरत जिलाधिकारी कार्यालय परिसर पर जारी रहेगा। महासंघ के जनपद अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि हडताल रूपी धरना स्थल पर अवरत जारी रखते हुए 24 अक्टूबर को मशाल जुलूस निकालने के साथ साथ जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपनी मांगो के समर्थन में ज्ञापन प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।

0 comments:
Post a Comment