अम्बेडकरनगर। स्थानीय विधायक और सूबे के दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा के ड्रीम प्रोजेक्ट पराग पशु आहार निर्माण शाला के संचालन की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। करीब एक साल पहले सितम्बर 2015 फैक्ट्री की समारोह पूर्वक आधारशिला रखी गयी थी। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के बेवाना थाने के निकट खानजहांपुर में निर्मित पशु आहार फैक्ट्री का लोकार्पण 20 अक्टूबर को होगा। प्रतिदिन 100 मिट्रिक टन पशु आहार का निर्माण करने वाली क्षमता की पराग पशु आहार फैक्ट्री का समारोह पूर्वक लोकार्पण सूबे के खाद्य एवं रसद मंत्री कमाल अख्तर करेंगे। 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे मंत्री राममूर्ति वर्मा की मौजूदगी में और एमएलसी हीरालाल यादव की अध्यक्षता में होगा। एडीएम रामसूरत पांडेय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि लोकार्पण समारोह की तैयारी की जा रही है। एडीएम ने एसपी को पत्र भेजकर लोकार्पण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन, हैलीपैड की व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, वाहन पार्किंग व्यवस्था करने की अपेक्षा की है। डीएसओ को एयरक्रूज व अन्य व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है। बीते आठ अक्टूबर को प्रमुख सचिव दुग्ध विकास डा0 सुधीर एम बोबडे़ में निरीक्षण किया था और बाद मंत्री राममूर्ति वर्मा, डीएम वैभव श्रीवास्तव व अन्य अफसरो के साथ बैठक कर लोकार्पण कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया था। वहीं प्रतिदिन 100 मिट्रिक टन पराग पशु आहार का निर्माण करने की क्षमता वाली फैक्ट्री के लोकार्पण की तैयारी में उप दुग्ध शाला विकास अधिकारी, प्रबंधक पराग फैजाबाद, प्रभारी पशु आहार निर्माण शाला और आईडीएमसी फैजाबाद जुटे हुए है।


0 comments:
Post a Comment