Sunday, 16 October 2016

रविवार को ओपीडी तो खुली पर चिकित्सक नदारद

अम्बेडकरनगर। सरकार के आदेश के बाद जिला चिकित्सालय की ओपीडी तो रविवार को खुली लेकिन चिकित्सक पूरी तरह नदारद रहे। अवकाश के कारण मरीज भी जिला चिकित्सालय में नहीं दिखे। ओपीडी के साथ-साथ मुख्य चिकित्साधिकारी कक्ष, पैथालोजी भी खुला पाया गया लेकिन कही भी कोई कर्मचारी नहीं दिखा। नाम न छापने की शर्त पर एक चिकित्सक ने बताया कि जब चिकित्सालय में मरीज ही नहीं तो चिकित्सक बैठक कर क्या करेगे। हालांकि पर्ची बनाने वाली खिड़की पर संबंधित कर्मी बैठे देखे गये। दवा वितरण खिड़की भी सन्नाटे में डूबी रही। साफ है कि प्रचार प्रसार के अभाव में लोगों को रविवार को ओपीडी खुलने की जानकारी नहीं हो सकी थी। गौरतलब है कि डेंगू व अन्य बुखारो के चलते स्वास्थ्य विभाग ने जिला चिकित्सालयो को रविवार व अवकाश के दिनों में भी खोलने का निर्देश दिया है। इसके चलते ओपीडी तो खोल दी गयी लेकिन चिकित्सक अपने ही रंग में रंगे रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top