Sunday, 16 October 2016

ननिहाल जा रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला

अज्ञात के विरूद्ध युवक ने दी तहरीर
अम्बेडकरनगर। मामा के घर जा रहे युवक को रास्ते मंे अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अचकवांपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर रजनीश वर्मा (25) पुत्र ललित वर्मा अपने मामा के घर अहिरौली थानान्तर्गत नगहरा गांव में मोटर साइकिल से जा रहे थे। पिलखावां के निकट अज्ञात लोगों ने रजनीश की मोटर साइकिल रूकवा कर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रजनीश के मित्र गोसाईगंज थानान्तर्गत काजीपुर निवासी चन्द्रजीत वर्मा (27) पुत्र चन्द्रप्रकाश मोटर साइकिल से पीछे आ रहे थे। अपने मित्र को बचाने के प्रयास में गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से दोनो घायलो को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। घायल रजनीश ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध अहिरौली थाने में तहरीर दे दी है। गौरतलब है कि घायल रजनीश का छोटा भाई राजन अपने मामा के यहां लकड़ी का कारोबार करता था। लकड़ी के कारोबार के चलते उसकी कहा सुनी अज्ञात लोगों से हो गयी थी। शनिवार की दोपहर उसे अपने मामा के यहां कुछ काम से जाना था लेकिन कहीं और जाने के कारण वह अपने भाई को जाने के लिए कहा था।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top