Sunday, 16 October 2016

जाति पाति के नाम पर प्रदेश को बांट रही सपा-भाजपा- त्रिभुवनदत्त

आलापुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में दहाडे बसपा के पूर्व सांसद

अंबेडकरनगर। सपा नें एक भी चुनावी वादे नहीं पूरे किए हैं बल्कि भाजपा की तरह झूठ का सहारा लेकर प्रदेश की जनता को मूर्ख बनाया है। सपा में जहां पांच मुख्यमंत्री मिलकर शासन कर रहे हैं वहीं भाजपा को चुनाव के लिए कोई चेहरा ही नहीं मिल रहा है ऐसे में प्रदेश की जनता पांचवी बार मायावती को प्रदेश का मुख्य-मंत्री बनाने जा रही हैं। उक्त बातें पूर्व सांसद एवं आलापुर के बसपा प्रभारी प्रत्याशी त्रिभुवन दत्त ने जहांगीरगंज विकासखंड के जमीन अहीरौली में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। उन्होंने भाजपा पर जात पात के नाम पर लोगों को बांटने का भी आरोप लगाया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी रामप्यारे निषाद एवं अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अजय एडवोकेट ने की।
उन्होंने कहा कि सूबे की सपा सरकार मे कोई सुरक्षित नही है आये दिन महिलाओ के साथ बलात्कार छेड़खानी व हत्या कर दी जा रही है । उन्होंने कहा कि सपा सरकार किसान परेशान इनको न तो बिजली मिल रही है ।और न ही पानी जिससे किसान खेती करने से कतराते नजर आ रहे है । दत्त ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार मे सड़को पर चलना मुश्किल हो गया है । जबकि व्यापारीयो को व्यापार करना मुश्किल हो रहा है अभी हाल ही मे राजेसुलतानपुर सोने के व्यापारी शिवम् ज्वेलर्स की दुकान मे घुसकर लूटपाट कर बदमाशो ने भागने मे सफल रहे और आज तक अपराधी की नही हो पाया गिरफ्तारी तबतक दूसरी घटना को अंजाम देने मे सफल रहे और १४ अक्टूबर को व्यापार मंडल राजेसुलतानपुर के महामंत्री शैलेंद्र त्रिपाठी के किरना स्टोर की दुकान मे घुसकर लूटपाट किया दो लोगो को गोली मारकर घायल कर दिया दोनो जिंदगी और मौत से जूझ रहे है ।इससे आप लोग अंदाज लगा सकते कि प्रदेश कि सपा सरकार को गुण्डे माफियाओ द्वार चलाये जा रहे।आने वाले २०१७ के चुनाव मे जनता उखाड़कर फेंकने का मान बना चुकी है।जबकि उन्होने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने  झूठा बताया और कहा चुनाव समय मोदी ने मंच से कहा था कि केन्द्र मे भाजपा सरकार बनी तो हर आदमी के खाते मे पन्द्रह लाख रुपये को देने का वादा किया था । लेकिन आज तक किसी के खाते मे पन्द्रह पैसे नही आयी ।अब मोदी का झूठे वादे जनता भी समझ चुकी है ।उन्होंने कहा कि वोटर बहुजन समाज पार्टी के तरफा आशा भारी निगाहो से देख रही है  २०१७ के चुनाव मे बहुजन समाज की सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि विकास तभी संभव है ।इस दौरान मन्जू जायसवाल  जिला पंचायत सदस्य,मनोज जायसवाल प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य ,राजेंद्र प्रसाद ढाडी, अजय कुमार विधानसभा अध्यक्ष ,रामप्रकाश, संजय कुमार पेन्टर, लालई राम दरोगा जी, गोविंद सेक्टर अध्यक्ष, प्रभाकर यादव, रिकू सिंह, असराफ, गुड्डू चैवे, रामचंद्र वर्मा, तरिक जामल सिद्दिकी, अखिलेश पाण्डेय, अखिलेश चैधरी, जितेंद्र निषाद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, राहुल दत्त, जिलाजितसिह, अजित शाह, रमेश कुमार, सुनील मिश्रा, अवधेश कुमार, राजमणि, दयाराम सेक्टर अध्यक्ष,दिलीप कुमार, प्रमोद दत्त पूर्व प्रमुख, नकछेद, अखिलेश कुमार, संजय सिंह, परस सिंह, दीपक सिंह, संजय गौतम, मायाराम, मोहम्मद नसीब, इन्द्रेश वर्मा, शेख मोहम्मद, शिव कुमार विश्वकर्मा, शिव प्रसाद प्रधान, सुरेंद्र पाण्डेय, गुलाबा देवी, राजकुमारी देवी, जाकिर हुसैन, महेन्द्र प्रसाद,निर्भय सिंह  आदि मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top